संवाददाता, मई 10 -- यूपी के लखनऊ में सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में शुक्रवार रात एसजीपीजीआई के संविदाकर्मी की ईंट से सिर व चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ गांव के बाहर झील के पास स्थित एक माली प्लाट में मिला। घटनास्थल से बीयर, पानी की बोतल, नमकीन के पैकेट करीब एक दर्जन प्लास्टिक के गिलास पड़े मिले। कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी खड़ी मिली। अशरफ नगर इठुरिया के डेरहवा मोहल्ला निवासी सूरज गौतम उर्फ छोटू (28) के पिता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। सूरज मां केशाना और शादीशुदा बड़े भाई शुभम संग ननिहाल में ही रहता था। उसकी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। सूरज, शुभम और केशाना एसजीपीजीआई में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को सूरज छुट्टी पर था। सूरज रात करीब 8:30 बजे बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.