श्रावस्ती, फरवरी 18 -- इकौना, संवाददाता। इकौना भिनगा मार्ग पर अंधरपुरवा गांव के पास बुधवार शाम को ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बालक को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना थाना क्षेत्र के अंधर पुरवा गांव निवासी ओम प्रकाश का छह वर्षीय पुत्र सचिन घर के सामने ही सड़क पार कर रहा था। इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट निवासी चालक विजय कुमार पुत्र मुन्नूलाल मोहनीपुर से ईंटभट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर मटखनवा गांव में ईंट गिराने जा रहा था। मौके पर पहुंचते ही सड़क पार कर रहा बालक सचिन चपेट में आ गया और ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। इससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.