बरेली, जून 24 -- फोटो पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा हत्यारोपी की पत्नी खुशनूर ने दी थी हत्या की जानकारी फरीदपुर, संवाददाता। ईंट से कूचलकर कर सगे भाई की हत्या करने वाले वांछित आरोपी फैजान उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट भी बरामद की। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। हत्या में दो लोगों के नाम की पुष्टि हुई है।

हत्या की जानकारी शुक्रवार को फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ले के शारीफ (35) का शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोटें थी। पुलिस ने शारीफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। शनिवार को शारीफ की मां नसरीन ने तहरीर दे...