हापुड़, मार्च 22 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति ने ईंट सप्लाई के नाम पर उससे 2.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये लेने के बाद आरोपी ने ना तो ईंट दी और ना ही पूरी रकम वापस की। जिसके बाद पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। अब बाबूगढ़ पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाने में दर्ज मुकदमे में गांव कनिया कल्याणपुर निवासी सत्यवीर ने बताया कि वर्ष 2024 में वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। मकान के लिए ईंट खरीदने के उद्देश्य से उसने गांव गोहरा आलमगीरपुर के भट्ठा मालिक शिवकुमार से संपर्क किया। ईंट सप्लाई के लिए उसने भट्ठा मालिक बताया 2.50 लाख रुपये दिए थे। इस भुगतान की रसीदें भी उसके पास मौजूद हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपी ने ईंट की सप्लाई नहीं की।...