वाराणसी, अप्रैल 18 -- रोहनिया, संवाद।जगतपुर में ईंट व्यवसायी के मकान से चोरों ने नगदी एवं गहने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मुआयना किया। चोर निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल की छत से अंदर घुसे थे।ईंट व्यवसायी जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार उनकी भाभी माया शर्मा दूसरे कमरे में सो रही थीं। उस कमरे की कुंडी बंद नहीं थी। चोर छत के सहारे कमरे से अंदर घुसे। आलमारी से सोने की चेन, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण ले गए। सुबह जब भाभी की नींद खुली तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पांच हजार नगद, दो लाख के गहने ले गए। यह भी पढ़ें- दो फ्लैटों से गहने और नगदी चोरी डायल 112 पर सूचना पर पुलिस पहुंची।गहने और दो लाख नगदी चोरीचोलापुर। रौना खुर्द (चिलबिलवा) गांव में रविवार देर रात चोरों ने अखिलेश यादव के घर चोरी की। आभूषण और दो ...