गंगापार, जून 9 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के महुवाडीह गांव के मजरे चेरिया पर ईट भट्ठे पर ईट लोड करने गया मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से हंडिया अंदावा स्टेट हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन इलाकाई पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करके जाम को लगने के पूर्व हटा दिया। हालांकि जाम लगाने के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।उतरांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सालिक राम भारतीय का 26 वर्षीय बेटा विनोद कुमार मजदूरी करके अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार सुबह विनोद हंडिया थाना क्षेत्र के महुवाडीह गांव के मजरे चेरियापर गांव में मौजूद ईंट भट्ठे पर ईट लोड करने गया था। ट्रक पर ईट लोड करने के दौरान विनोद ट्रक के ऊपर रखे तिरपाल को हटाने गया। त...