ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, गया रेफर
गया, जून 23 -- टनकुप्पा थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 स्थित ठनठनियां मोड़ के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे गांव निवासी शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि शशि भूषण कुमार बाइक से गया जा रहे थे। इसी दौरान ठनठनियां मोड़ के पास आगे चल रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टनकुप्पा पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, गया रेफर थानाध्यक्ष वसंत कुमार राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.