मिर्जापुर, मार्च 18 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव के पास सोमवार रात ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली में टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के चितरंगी गांव निवासी 28 वर्षीय चंद्रिका जायसवाल बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां प्रयागराज जिले के कोरांव जा रहे थे। रात लगभग दस बजे जैसे ही वह दुर्जनीपुर गांव स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चंद्रिका जख्मी हो गए। पैर और सिर में गंभीर चोट आई। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, ट्रैक्टर के पीछे का टायर ब्रस्ट हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ड्रमंडगंज अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.