मऊ, जून 28 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हेमई के समीप फोरलेन पर रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रेलर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को बाहर निकलवा इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। वाराणसी निवासी ट्रेलर चालक राजेश अपने सहयोगी विनोद के साथ गोरखपुर से बोल्डर गिराकर ट्रेलर लेकर वाराणसी वापस जा रहा था। अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई के समीप ब्रह्म बाबा के पास फोरलेन पर बने कट के समीप पहुंचा था कि दरगाह मोड़ के तरफ से रांग...