जौनपुर, अक्टूबर 4 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव स्थित राजा ढाबा के पास रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गयी जबकि पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने घायल महिला को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भिजवाते हुए शव को कब्जे में लेते हुए मृतक के रिश्तेदार को सूचना दी। प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरमाफी निवासी भारत लाल का 27 वर्षीय पुत्र महेन्द्र कुमार गौतम अपनी पड़ोस के रिश्ते की चाची मनीता देवी पत्नी राजेश गौतम के साथ बाइक से नौपेड़वा की तरफ किसी रिश्तेदार की मौत की सूचना पर जा रहें थे। महेन्द्र जैसे ही राजा ढाबा के समीप पहुँचा आगे-आगे धनियामऊ परास ईंट भठ्ठे से ईंट लादकर चल रहा ट्रैक्टर च...