सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। मेहसौल क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी वार्ड 26 में दो महिला किरायेदारों में हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।घटना में घायल 58 वर्षीय शौकत राइन की सिर में ईंट लगने से मौत हो गई थी। बताया गया है कि दोनों पक्षों में विवाद के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे शौकत राइन हमलावरों की ओर से फेंकी गई ईंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मुख्य आरोपित दंपती पुलिस गिरफ्त में मृतक के पुत्र मोहम्मद कुर्बान के आवेदन पर मेहसौल थाना में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित मोह...