लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तिहा में खेत से घर लौट रहे युवक पर ईंट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मुर्तिहा निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र बृजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 जून की रात करीब नौ बजे अपना खेत सींचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही श्यामलाल पुत्र रामविलास ने अपने पायलेसर के सामने उसे रोककर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...