बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा क्षेत्र के पचपेड़वा स्थित एक ईंट भठ्ठे पर गुरुवार की देर रात फुंकाई कर ईंट पका रहे एक मजदूर के दोनों पैर अचानक भठ्ठी की धधकती आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पाते ही परिजन हड़बड़ाए हुए शहर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। हरदी थाना क्षेत्र के सिंगिया गांव निवासी शहरे आलम (35) नानपारा कोतवाली अंतर्गत पचपेड़वा स्थित एक ईंट भठ्ठे पर बतौर मजदूर काम करते हैं। गुरुवार की रात वे कच्ची ईंटें पकाने के लिए भठ्ठी में फुंकाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उनके दोनों पैर फिसल गए और वे भठ्ठी के किनारे जा गिरे। तेज आंच की चपेट में आने से उनके दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए।घायल की दर्द भरी चीखें सुनकर मौके पर मौजूद साथी श्रमिक तत्काल दौड़ पड़े और शहरे आलम को खींच कर निकाल लिया। इसके बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.