बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा इलाके के पचपेड़वा में गुरूवार रात ईंट भठ्ठा पर फुंकाई कर ईंट पका रहे श्रमिक का पैर फिसलने से दोनों पैर झुलस गए। अन्य श्रमिकों ने उसे तत्काल बाहर खींच नानपारा सीएचसी लाए।चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हरदी थाने के सिंगिया गांव निवासी शहरे आलम (35) नानपारा कोतवाली के पचपेड़वा स्थित एक ईंट भठ्ठा पर मजदूरी कर रहा है। गुरूवार रात कच्ची ईंट पकाने को वह फुंकाई का कार्य कर रहा था। फुंकाई करते समय अचानक उसके दोनों पैर फिसल भठ्टी किनारे चले जाने से दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य श्रमिकों ने उसे तत्काल खींच गंभीरावस्था में नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.