मेरठ, मई 22 -- मवाना के खेड़की जदीद मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर चोरी का विरोध करना ड्राइवर को भारी पड़ गया। दो युवकों ने मजदूरों का रेहड़ा और ईंट पाथने के सांचे चोरी कर लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। मामले में भट्ठा मालिक के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है। गुरुवार को खेड़की जदीद मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों का रेहड़ा और ईंट पाथने के सांचे चोरी होने का मामला सामने आया। आरोप है कि राजू ने अपने साथी मांगेराम के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठे से रेहड़ा और सांचे चोरी, विरोध पर चालक से चाकू से हमला चोरी का खुलासा तब हुआ जब भट्ठे के मुंशी ने पूछताछ की, जिस पर आरोपियों के नाम सामने आए। बताया गया कि जब भट्ठे के ड्राइवर रोशन ने चोरी का विरोध क...