मेरठ, जून 18 -- जुल्हेड़ा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने जुल्हेड़ा गांव निवासी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया और थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पाथौली निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि वह परिवार सहित जुल्हेड़ा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठे से किशोरी लापता, अपहरण का आरोप पीड़ित का आरोप है कि जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि गांव जुल्हेड़ा निवासी दिलशाद पुत्र साहिल उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। बताया...