संभल, मार्च 26 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में मुख्त्यार ईंट भट्ठे पर हरिसिंहपुर गांव निवासी अनवर व बिलालपत निवासी मोहम्मद नदीम का रचैटा गांव निवासी औरंगजेब, नूर मौहम्मद आदि से ईंट बेचने और खरीदने के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से मारपीट कर रहे 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को थाने ले गई। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि एक पक्ष से अनवर व नदीम और दूसरे पक्ष से औरंगजेब, नूर मोहम्मद, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, अहसान, मोहम्मद शुऐब, वसीम निवासी रचैटा, मोहम्मद आलिम निवासी मुबारकपुर बन्द, सुजाहत अली निवासी बिलालपत को ईंट बेचने व खरीदने के रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद करने पर गिरफ्तार किया और धारा 170/126/135 बीएनएसएस में क...