ईंट भट्ठे पर मजदूरों में मारपीट, एक गंभीर
सुल्तानपुर, मई 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम ताजुद्दीनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार रात मजदूरों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। घटना में जयकिशन निवासी हरगांव, सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अमन नामक एक अन्य युवक को भी चोटें आईं।घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जयकिशन को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। वहीं अमन का इलाज सीएचसी पर ही किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लखीमपुर खीरी जनपद के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। निरीक्षक अपराध सूबेदार यादव ने बताया कि घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.