कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कदौरा जालौन के श्रमिक दंपति का ढाई साल का मासूम बच्चा खेलते समय शनिवार को वहां स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसको जीवित होने की संभावना पर राजपुर पीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। होली के मौके पर एकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया। सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर ग्राम परौसा थाना कदौरा जालौन निवासी वीरेंद्र मजदूरी करता है।इसके साथ ही वह पत्नी कंचन व ढाई साल के पुत्र अमन के साथ वहीं पर निवास भी कर रहा है। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर ईंटें पाथ रहा था। जबकि उसका ढाई वर्षीय पुत्र वहां पर खेलते समय पास में स्थित पानी भरे गड्ढे में ...