अमरोहा, अप्रैल 15 -- डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की 16 वर्षीय बेटी से भट्ठे के ही मजदूर ने रेप किया। पीड़िता की चीखें सुनकर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मजदूर किरनपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक दंपति डिडौली क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। भट्ठा परिसर में ही बने घर में रहते हुए पति-पत्नी ईंट पाथने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी साथी संग गिरफ्तार परिवार भी साथ में ही रहता है, जिसमें एक 16 वर्षीय बेटी भी है। घटना बीती 10 अप्रैल की रात लगभग 10:30 बजे क...