रुडकी, जनवरी 30 -- कलियर, संवाददाता। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत दो मुंशियों को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बेडपुर चौक के पास ईंट भट्ठे पर कार्यरत मुंशी रविंद्र और अनिल कुमार को अलग-अलग डाक पत्र प्राप्त हुए। पत्रों में उन्हें तत्काल भट्ठे का काम छोड़ने की चेतावनी दी गई है। साथ ही काम न छोड़ने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद से दोनों मुंशी और उनके परिजन भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के साथ-साथ पत्र भेजने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.