छपरा, फरवरी 18 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के भेटवालिया स्थित एक ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक झारखंड के रांची का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, उसकी पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है तथा बाकी दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...