रांची, मार्च 12 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोटारी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा से एक मजदूर के अपहरण की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 9 मार्च की शाम हथियारबंद लोगों ने भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों को अगवा कर लिया। हालांकि कुछ दूरी पर ले जाकर एक मजदूर को जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि अपहृत मजदूरों का नाम रामदास और पचू मांझी है, जो बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। अपराधियों ने रामदास को छोड़ दिया, जबकि पचू मांझी को अपने साथ ले गए। घटना के बाद से पचू मांझी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।मामले को लेकर पूछे जाने पर ईंट-भट्ठा मालिक अमजद अंसारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि एक मजदूर को कुछ लोगों द्वारा अपने साथ ले जाने की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.