मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बलियान ने सहारनपुर मंडल की जीएसटी एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) रूबी सिंह से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में बेमौसम और अत्यधिक भारी बारिश से ईंट उद्योग को हुए भारी नुकसान से अवगत कराया। प्रमोद बालियान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण प्रत्येक भट्ठा मालिक की लाखों की संख्या में कच्ची ईंटें गल चुकी हैं। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से चालू सीजन में जिले का ईंट उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक कम होने की आशंका है। समिति ने मांग की कि आर्थिक मंदी और नुकसान को देखते हुए विभाग जीएसटी कलेक्शन को लेकर अत्यधिक सख्ती न बरते। एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह ने आश्वासन दिया कि समिति इस संबंध में मुजफ्फरनगर के जॉइंट कमिश्नर को लिखित मे...