बागपत, मई 23 -- बागपत। ईंट भट्ठा श्रमिक की मौत के कारणों का पाेस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा नहीं हो सका है। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित किया है, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट से ही मौत की वजह का सही पता चलेगा। बिलौचपुरा निवासी 35 वर्षीय गुलजार 18 मई की सुबह करीब नौ बजे अग्रवाल मंडी टटीरी के लिए कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका शव 22 मई की सुबह अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित गन्ने के खेत में मिला था। उसके पिता वहीद ने आरोप लगाया था गुलजार की लेबर ठेकेदार ने मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या की है। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता श्रमिक का क्षत-विक्षत शव मिला दस दिन पूर्व ईंट भट्ठे के कक्ष में गुलजार की बंधक बनाकर पिटाई की ...