आगरा, मार्च 9 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर स्थित मां केला देवी ईंट भट्ठा पर गत पांच मार्च की रात हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 50 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामला पंजीकृत करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में प्रदीप कुमार पुत्र लाल सिंह वर्मा निवासी नगला रम्पुरिया ने बताया है कि अल्लीपुर गांव पर मां केला देवी ईंट भट्ठा के नाम से उसका भट्ठा है। गत पांच मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भट्ठे पर संतरे, करुआ, अमित, तारा सिंह, रामवीर, योगेश, जितेंद्र, यतेंद्र, बाबू व 50 अज्ञात लोग पहुंचे और मजदूरों से मुनीम के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.