बिहारशरीफ, मार्च 14 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव निवासी मजदूर ने ईंट-भट्ठा पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक करियन्ना गांव निवासी सरयुग मांझी का 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार मांझी है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के शमसेरा गांव के पास हुई। परिजनों ने बताया कि वह शमसेरा गांव के ईंट-भट्ठा पर काम करता था। उसकी पत्नी दूसरे भट्ठा पर काम करती है। वह अपनी पत्नी को लाने गया था। भट्ठा संचालक ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह वापस लौट गया और भट्ठा में बने झोपड़ीनुमा कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...