देवरिया, अप्रैल 3 -- भरथुआ (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले एक मजदूर ने भट्ठा से दो सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर शुक्रवार की सुबह जान दे दी। आसपास के लोगों ने शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपर डाढ़ी गांव निवासी राजेश पासवान (45) पुत्र कपूर चन्द्र करीब 40 साल से खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की तड़के ईंट भट्ठा से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ में साड़ी का फंदा गले में लगाकर जा दे दी। आसपास के लोगों ने मजदूर के शव को देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर...