बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के मजदूर हरियाणा के भिवानी गांव ईंट-भट्टे में काम करने गए थे। शुक्रवार को सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। उतरवां गांव निवासी दिनेश ने बताया कि भिवानी में एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब वह किसी के खेत में पानी लगाने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश ने के मुताबिक हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र थाना भिवानी में शिकायत दी है। वह तीन भाई और चार बहनें हैं। करीब ढाई महीने पहले पूरा परिवार ईंट पथेर का काम करने के लिए भिवानी के एक ईंट भट्ठे पर आया था। दो जनवरी की शाम करीब पांच बजे उसके पिता किसी के खेत में पानी लगाने के लिए गए थे, लेकिन रात भर...