सिद्धार्थ, मई 2 -- उस्का बाजार। श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के लक्षनपुर, परसा गोशाला, बगही व कटकी स्थित ईंट भट्टे पर श्रमिकों के लिए आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें 56 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन्हें मौके पर ही दवाएं और पौष्टिक आहार वितरित किए गए। शासन के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस मेले में श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डा. सुनील चौधरी, डा. मुमताज, डा. सरिता, डा. प्रीति, मारूफ अली, शशिकला की टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य शारीरिक जांच और कार्यस्थल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी पढ़ें- श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाएं की प्रदान यह भी पढ़ें- आरोग्य शिविर में 387 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.