मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाला युवक भट्टे पर मजदूरी करने वाले परिवार की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में युवती के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला संभल के रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर परिवार के साथ पथाई का काम करता है। 29 मार्च की रात 10:30 बजे भट्टे पर चौकीदारी करने वाला गौतम पुत्र धर्मवीर निवासी अबूपुर खुर्द उसकी बेटी को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। जब आरोपी के पिता धर्मवीर से शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई और बेटी देने से मना कर दिया। इस मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने पिता -पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया और लड़की की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान...