गोरखपुर, अप्रैल 2 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 15 वेद मंदिर नगर (नचनी) में ईंट बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पहचान नचनी निवासी 65 वर्षीय चांद देव उर्फ चानू के रूप में हुई है। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। वह गेहूं की फसल से भूसा बनाने को लेकर बातचीत के लिए जसूलीपार सीवान गए थे।वापसी के दौरान सिवान में एक ईंट भट्ठे के पास कच्ची ईंट बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर के साथ जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बुजुर्ग पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा...