लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ,संवाददाता। लखनऊ के जानकीपुरम में शनिवार देर रात एक ईंट प्लांट में सो रहे मजदूर पर डाला चालक ने लापरवाही से डाला चढ़ा दिया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। डाला चालक घायल मजदूर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के रोहिया शिवपुर गांव के निवासी 30 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। रमेश लखनऊ के जानकीपुरम में नहर रोड, तिवारी चौराहा के पास स्थित एक ईंट प्लांट में मजदूरी करता था। वह रात की पाली में काम करता था और रात को प्लांट परिसर में ही सोता था。

हादसे का विवरण मृतक के भाई दिनेश के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे रमेश प्लांट परिसर में सो रहा था। इसी...