ईंट-पत्थर से हमला करके भाइयों को किया घायल
बरेली, जून 26 -- बरेली। शांति विहार के रूम सिंह ने मढ़ीनाथ के अतुल, नैतिक, अनीता और समीर पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूम सिंह का कहना है कि बुधवार रात आरोपियों ने उनके बेटे मोहित को मढ़ीनाथ सब्जीमंडी में लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा था। इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचे और दूसरे बेटे धर्मवीर व सचिन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.