जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायखाया थाना क्षेत्र के छुंछा गांव में पेट्रोल पंप के पास चोरो ने ईंट पत्थर चलाकर भैंस चोरी कर लिया। दूसरी भैंस की लादते वक्त पूंछ टूट गई और वह भाग गई। भैंस ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चार दिन के भीतर सरायख्वाजा क्षेत्र मे यह दूसरी घटना हुई है। सरायख्वाजा के छुन्छा गांव में पेट्रोल पंप के समीप राम शिरोमणि यादव का परिवार रोज की तरह खाना खाकर घर में सो गया। बरामदे में उनकी भैंस, गाय बधी थी। आधी रात को पिकअप सवार मुंह बाधे अज्ञात लोग पहुंचे। उनकी एक भैंस को छोड़कर लाद लिए। यह भी पढ़ें- मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की चोरी इसके बाद बगल नंदू चौरसिया के घर पहुंचे, वहां सब सो रहे थे। उनकी भैंस खूटे से छोड़कर वह पिकअप की तरफ जाने लगे और जब वह पिकअप में लादने का प्रयास किया। उधर, भैंस...