महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के गेरमा चौराहे के पास एक ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए रखी गई ईंट के ढेर से टकराने के बाद ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चला रहे चालक साधु और उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बिहार के बगहा क्षेत्र के एक परिवार के सदस्य करीब पांच दिन पहले सेमरी ग्रामसभा स्थित अपनी बहन के घर आए थे। वे सिसवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वापस अपने घर लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से दो माह के नवजात की मौत, महिला घायल आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...