सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में आम के बाग में युवक का शव मिलने के मामले में दूसरे दिन भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले थे और पास ही खून से सनी ईंटे भी पड़ी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक के सिर में ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास गांव पठेड़ निवासी अनुज राणा का आम का बाग है, जिसकी देखभाल कैलाशपुर निवासी अमजद करता है। अमजद पिछले चार दिन से शादी में गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अमजद बाग में पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक का शव पड़ा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.