मैनपुरी, जून 2 -- थाना क्षेत्र के पतारा सहन मार्ग पर ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया। किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम मकियानी निवासी सूरज सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शिवा मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे घर से नगला मनु जाने की बात कहकर निकला था। वह पतारा-सहन मार्ग पर मकियानी गांव से करीब 200 मीटर आगे ही पहुंचा था। तभी पीछे से पतारा की ओर से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही शिवा की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक चार भाई-बहनों ...