आगरा, मई 14 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में अमांपुर रोड पर केए डिग्री कालेज के निकट कक्षा छटवीं के एक छात्र को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर केए कालेज के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्र की मौत की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली खड़ा हुआ था, जबकि चालक फरार था। मृत छात्र की पहचान दस वर्षीय जितेंद्र पुत्र दुर्गेश निवासी मामों कासगंज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र शहर के सोरों रोड स्थित वीएवी इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ता...