फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दवा लेकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार मासूम की ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बरकतपुर निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार रविवार सुबह चौराहा से अपनी चार वर्षीय पुत्री परी को दवा दिलाने के लिए गया था। दवा लेने के बाद पिता-पुत्री बाइक से घर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान गांव के निकट तेज गति से आ रही ईंटों से भरे-ट्रैक्टर-ट्रॉली में चपेट में आ गए। जिससे पिता-पुत्री सड़क पर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से परी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...