ईंटों से भरी ट्रैक्टर टॉली पलटी, दबने से चालक की मौत
बलिया, जून 23 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हल्दी थाना क्षेत्र के एनएच -31 के हुकुमछपरा ढाले के पास सोमवार की दोपहर ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली सड़क के उत्तर दिशा में पलट गई। इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब रेवती स्थित एक भट्ठे से ईंट लोड कर ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। एनएच -31 के हुकुमछपरा ढाले से करीब सौ मीटर पश्चिम सड़क के उत्तर दिशा में अचानक ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर का चालक रेवती नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन का निवासी 55 वर्षीय विश्वनाथ यादव इंजन के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ड्राइवर को बाहर निकलवाने के साथ ही परिजनों को सूचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.