फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव कटिया निवासी फतेहमीर खा की छत पर छप्पर डालने के लिए ईंटों से मिट्टी का एक पक्खा खड़ा किया था। बारिश होने के कारण पक्खा भीगा था। शनिवार को फतेहमीर का 4 साल का नाती अरशान और पड़ोस के तौकीर आलम की तीन साल की पुत्री अलीशा छत पर खेल रही थी। अचानक पक्खा भरभरा कर गिर गया। जिसमें अलीशा और अरशान दब गए। उनकी चीख पुकार सुन परिजन उधर दौड़े और उसे मलबे से बाहर निकाला औऱ अलीशा को सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- हादसों में चार घायल, एक की हालत गंभीर जबकि अरशान का प्राइवेट इलाज कराया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...