पीलीभीत, दिसम्बर 3 -- पीलीभीत। बीसलपुर तहसील के बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के ईंटगांव में आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें आवारा जानवरों को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया। इससे आम जनता को आवारा जानवरों से निजात मिल जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गांव ईंटगांव पहुंचकर आवारा जानवरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने सुरक्षित ढंग से गांव में विचरण कर रहे आवारा जानवरों को वाहन में लादकर गौशाला पहुंचाया। आवारा जानवरों के पकड़ने के दौरान भीड़ एकत्र रही। इससे गांव के लोगों ने आवारा जानवरों के आतंक से निजात पाई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि आवारा जानवरों का रेस्क्यू कर करेली गौशाला में सुरक्षित संरक्षित करा दिया गया है। गांव में...