गुड़गांव, अगस्त 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फर्रुखनगर स्थित एक खाली प्लॉट में 27 वर्षीय लॉजिस्टिक कंपनी के सुपरवाइजर की ईंट, चाकू और सूए से गोदकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा 23 अगस्त 2026 को हुआ, जब पुलिस को फरुखनगर की एक कच्ची कॉलोनी के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मृतक के सिर, गर्दन और शरीर पर गहरे घावों के निशान थे। सीन-ऑफ़-क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हत्या के मामले में दो और वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामदगुमशुदगी की रिपोर्ट इसी दौरान उत्तरप्रदेश के वाराणसी निवासी एक व्यक्ति अपने लापता भतीजे विकास मिश्रा की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा। शव के फोटो और मोर्चरी में शिनाख्त ...