नई दिल्ली, अगस्त 4 -- महिंद्रा के पोर्टफोलियो में थार दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। ये स्कॉर्पियो के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं, बोलेरो को ये पीछे छोड़ चुकी है। थार की सेल्स में रॉक्स के आने के बाद जबरदस्त उछाल हुआ है। इस लाइफस्टाइल SUV का बॉलीवुड भी दीवाना है। अब थार रॉक्स स्टार एडिशन बॉलीवुड एक्स्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के गैराज में भी पहुंच चुकी है। दरअसल, मलाइका की अपनी इस नई SUV के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रॉक्स को खास ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया गया है। View this post on Instagram A post shared by GlamBlitz | Bollywood And Viral News (@glamblitzz) मलाइका की नई महिंद्रा था रॉक्स की डिलीवरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। वीडियो में नई SUV उनके घर पहुंचती दिखाई देती ...