नई दिल्ली, अगस्त 2 -- निसान मोटर इंडिया के लिए जुलाई, 2026 का महीना बिक्री के लिहाज से बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में 4,518 गाड़ियों की थोक बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा जुलाई, 2025 की तुलना में 218 पर्सेंट और जून, 2026 के मुकाबले 50 पर्सेंट ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की इस जबरदस्त ग्रोथ के पीछे उसकी नई मिडसाइज एसयूवी टेक्टॉन (Tekton) की डिलीवरी शुरू होना मुख्य वजह है। इसके अलावा, 4,821 गाड़ियों के निर्यात के साथ निसान की कुल जुलाई बिक्री 9,339 यूनिट्स तक पहुंच गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।ताबड़तोड़ बिकी टेक्टॉन निसान की इस बिक्री में सबसे बड़ा योगदान उसकी नई एसयूवी टेक्टॉन का रहा। इसे 20 जुलाई से ग्राहकों को डिलीवर किया जाना शुरू किया गया था। महज 10-12 दिनों की बिक्री में ही इस कार...