नई दिल्ली, अगस्त 11 -- भारत में अपनी पॉपुलर SUV MG हेक्टर (MG Hector) के सफल 7 साल पूरे होने के मौके पर JSW MG मोटर इंडिया ने अगस्त 2026 के दौरान व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक स्पेशल 'एनिवर्सरी प्रोग्राम' की घोषणा की है। SUV ग्राहकों के लिए यह सीमित अवधि का प्रोग्राम 60,000 रुपए तक के बेनिफिट देता है। इसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, कॉर्पोरेट लाभ और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं। ऑल-न्यू MG हेक्टर रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए है। न्यू हेक्टर पर 84 महीने (7 साल) तक की अवधि के लिए 100% ऑन-रोड प्राइस फाइनेंसिंग की सुविधा मिलती है। नए SUV एक्सेसरीज पर भी 100% फंडिंग सपोर्ट का फायदा मिलेगा। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विनय रैना ने कहा, "पिछले 7 सालों में MG हेक्टर क...