नई दिल्ली, अगस्त 22 -- किआ सेल्टोस ने भारतीय बाजार में 7 साल का सफर तय कर लिया है। कंपनी ने इसे 22 अगस्त, 2019 को लॉन्च किया था। ये कंपनी की पहली स्थानीय तौर पर तैयार कार भी है। अगस्त 2019 और जुलाई 2026 के बीच, सेल्टोस की कुल 828,684 यूनिट बिक्री चुकी है। जिसमें भारत की 667,097 यूनिट और एक्सपोर्ट की 161,587 यूनिट शामिल हैं। कंपनी सेल्टोस को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से तैयार करती है। कंपनी की 1.90 मिलियन 'मेड-इन-इंडिया' यूटिलिटी गाड़ियों में इसका मार्केट शेयर 43% हो गया है। यह सोनेट कॉम्पैक्ट SUV की 683,679 यूनिट और 36% शेयर और कैरेंस MPV की 347,590 यूनिट और 18% शेयर से काफी आगे है। 7 साल पहले लॉन्च होने के तुरंत बाद, सेल्टोस ने अलग-अलग कीमतों पर 16 वैरिएंट्स, ज्यादा फीचर्स, ज्यादा स्पेस, ज्यादा कम्फर्ट और ज्यादा लग्ज...