नई दिल्ली, मार्च 14 -- निसान इंडिया भारतीया बाजार में अपना पोर्टफोलियो एक्सपेंड कर चुकी है। अभी कंपनी के लिए मैग्नाइट एकमात्र कार थी। अब उसकी लिस्ट में ग्रेवाइट शामिल हो चुकी है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। कंपनी कुछ समय पहले तक एक्स-ट्रेल (X-Trail) भी बेच रही थी। हालांकि, इसे गुपचुप तरीके से इसकी बिक्री बंद कर दी थी। वैसे, देश के बाहर इस SUV की बिक्री जारी है। यह प्रीमियम SUV दुनिया की सबसे मशहूर SUV में से एक रही है। इसके चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। अब 2026 के लिए कंपनी ने एक्स-ट्रेल का N-Trek वर्जन फिर से पेश किया है। जिसे मजबूत और आउटडोर लुक देने के लिए खास स्टाइलिंग दी गई है।निसान एक्स-ट्रेल N-Trek के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस एक्स-ट्रेल N-Trek वर्जन 2024 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था। अब 2026 में यह अपने खास फ्रंट डि...