नई दिल्ली, अगस्त 19 -- बिहारी लाल इंजीनियरिंग (Behari Lal Engineering) के शेयरों ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। पंजाब की आयरन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर बुधवार 19 अगस्त को NSE पर Rs.465 के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि IPO का इश्यू प्राइस Rs.285 प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही करीब 63% का प्रीमियम मिला। वहीं BSE पर शेयर की शुरुआत Rs.458 पर हुई, जो इश्यू प्राइस से करीब 61% अधिक है। कंपनी के IPO को सब्सक्रिप्शन के दौरान भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यही मजबूत डिमांड अब लिस्टिंग में भी दिखाई दी है। यह भी पढ़ें- 118 गुना सब्सक्रिप्शन, 110 रुपये पहुंचा GMP, कब होगी IPO की लिस्टिंग यह भी पढ़ें- IPO ने कराया पहले दिन ही 30% का फायदा, शेयरों में लगा अपर सर्किटकरीब Rs.301.62 करोड़ का IPO बिहारी लाल इंजीनियरिंग (...